रिश्वतखोरी को लेकर CBI इंस्पेक्टर राहुल राज का उत्कृष्ट पुरस्कार रद्द, वापस लिया गया पदक
गृह मंत्रालय ने एक आदेश में कहा है कि सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज को 2023 में जांच में उत्कृष्टता के लिए दिया गया पदक रिश्वतखोरी को लेकर उनकी गिरफ्तारी के बाद वापस ले लिया गया है। गौरतलब है कि राज पर मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों की निरीक्षण रिपोर्ट में हेरफेर करने के बदले रिश्वत लेने का आरोप लगा था।