राशन कार्ड की थीम पर केरल के ज्योतिष ने छपवाया शादी का कार्ड, कई लोगों ने समझा असली
केरल के ज्योतिष आर पिल्लई ने अपनी शादी का कार्ड राशन कार्ड की थीम पर डिज़ाइन करवाया है जिसे बनाने में करीब 11 दिन लगे। पिल्लई विदेश में काम करते हैं और कार्ड बनवाने के लिए उन्होंने सभी निर्देश फोन पर दिए थे। पिल्लई ने बताया कि कार्ड बांटे जाने के दौरान कई लोगों ने इसे असली समझ लिया था।