राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हमारे सशस्त्र बल पूरी तरह सक्षम हैं: राष्ट्रपति मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सशस्त्र बलों की सराहना की है। उन्होंने कहा, "जब राष्ट्र की सुरक्षा का प्रश्न आता है...तब हमारे सशस्त्र बल किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए...पूरी तरह सक्षम होते हैं।" बकौल राष्ट्रपति, भारत ने आतंकवाद का जवाब फौलादी संकल्प के साथ निर्णायक तरीके से दिया।