राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 के विजेताओं में इस बार नहीं शामिल है एक भी क्रिकेटर

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा की। गौरतलब है कि विजेताओं की सूची में कोई भी क्रिकेटर, पूर्व क्रिकेटर या क्रिकेट कोच शामिल नहीं है। चार खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार और दो खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) से सम्मानित किया जाएगा।

Load More