राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलना होगा: पीसीबी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी के मुताबिक, पाकिस्तान में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में अगर देश के खिलाड़ियों को भाग लेना है तो उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। उन्होेंने बताया कि राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। बकौल नकवी, खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर वह काफी गंभीर हैं।