राष्ट्रीय ध्वज के फट जाने या उसका आकार बदलने के बाद उसके निस्तारण के लिए क्या हैं नियम?
राष्ट्रीय ध्वज के फट जाने या आकार बदल जाने पर तिरंगे के निस्तारण के नियम भारतीय झंडा संहिता में दिए गए हैं। झंडा फटने या उसका आकार बदलने पर ध्वज को एकांत में जलाकर या ध्वज के गौरव के अनुरूप किसी दूसरे तरीके से पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए। मैला होने पर ध्वज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।