राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का बदला ठिकाना, 72 साल में पहली बार गुजरात करेगा मेज़बानी
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन इतिहास में पहली बार गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में किया जाएगा। 1954 में पहले नैशनल अवॉर्ड्स के समय से ही यह सेरेमनी दिल्ली के विज्ञान भवन में होती रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित करेंगी। 'आर्टिकल 370' को बेस्ट फिचर फिल्म और यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है।