राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे 'मियावाकी पद्धति' से पेड़ लगाएगा एनएचएआई
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने मंगलवार को बताया कि वह दिल्ली-एनसीआर और उसके आसपास के राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे 'मियावाकी पद्धति' से पेड़ लगाएगा। एनएचएआई के मुताबिक, 'मियावाकी पद्धति' से पेड़ लगाने के लिए दिल्ली-एनसीआर और उसके आसपास 53 एकड़ से अधिक भूमि क्षेत्र की पहचान की गई है। 'मियावाकी पद्धति' वनीकरण को बढ़ावा देने का जापानी तरीका है।