राष्ट्रीय शोक के दौरान एमपी के स्कूल के कार्यक्रम में नाचती दिखीं टीचर्स, हुई कार्रवाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर 7-दिन के राष्ट्रीय शोक के दौरान धार (एमपी) के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ और शिक्षिकाएं फिल्मी गानों पर नाचतीं दिखीं। वीडियो सामने आने पर प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। प्रभारी कलेक्टर एवं ज़िला पंचायत के सीईओ अभिषेक चौधरी के मुताबिक, स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है।