पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्र ने 7-दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के अनुसार, किसी गणमान्य व्यक्ति के निधन पर घोषित राष्ट्रीय या राजकीय शोक की अवधि में संबंधित राज्य या देश के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहता है और औपचारिक-सरकारी कार्यक्रम, आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं होते।