राष्ट्रीय स्तर के पहलवान से गैंगस्टर बने मंजीत दलाल को सिंघू बॉर्डर से किया गया अरेस्ट
दिल्ली पुलिस ने भगोड़े गैंगस्टर और राष्ट्रीय स्तर के पूर्व पहलवान मंजीत दलाल को सिंघू बॉर्डर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मंजीत नीरज बवाना-अमित भूरा गिरोह से जुड़ा हुआ था और वह एक शार्पशूटर है। मंजीत पुलिस टीम पर गोलीबारी, हत्या का प्रयास और माफिया जबरन वसूली समेत कई मामलों में वांछित था।