राष्ट्रीय स्तर पर न्यायिक भर्ती के बारे में सोचने का समय आ गया है: CJI चंद्रचूड़
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने न्यायिक सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर की भर्ती प्रक्रिया की वकालत करते हुए कहा है कि अब समय आ गया है कि 'क्षेत्रवाद और राज्य-केंद्रित चयन की संकीर्ण दीवारों' से आगे बढ़ा जाए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लंबित मामलों से निपटने के लिए कुशल कर्मियों को आकर्षित करना महत्वपूर्ण है।