राष्ट्रपति और PM मोदी ने पैरालंपिक्स में रजत पदक जीतने पर हाई जंपर निषाद को दी बधाई
पेरिस पैरालंपिक्स में भारतीय हाई जंपर निषाद कुमार को रजत पदक जीतने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। राष्ट्रपति ने लिखा, "उनकी निरंतरता और उत्कृष्टता का अनुकरण हमारे देश के खिलाड़ी कर सकते हैं।" पीएम ने लिखा, "उन्होंने हम सभी को दिखाया है कि जुनून और दृढ़ संकल्प के साथ सबकुछ संभव है।"