राष्ट्रपति के अनादर के आरोप पर ममता ने दिखाई 2024 की फोटो; कहा- राष्ट्रपति खड़ी व PM बैठे हैं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के पश्चिम बंगाल दौरे पर उनकी अगवानी न करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएमसी पर 'घोर अनादर' का आरोप लगाया है। इसके जवाब में टीएमसी प्रमुख व राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मार्च 2024 की एक तस्वीर शेयर करके कहा, "तस्वीर में राष्ट्रपति खड़ी हैं और प्रधानमंत्री बैठे हैं। हम ऐसा कभी नहीं करते।"