राष्ट्रपति को कोलकाता ही नहीं महाराष्ट्र पर भी ध्यान देना चाहिए: कांग्रेस नेता
कोलकाता में डॉक्टर के रेप-हत्या केस को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की प्रतिक्रिया पर कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने कहा है, "राष्ट्रपति को सिर्फ कोलकाता...नहीं महाराष्ट्र पर भी ध्यान देना चाहिए।" चेन्निथला ने बदलापुर में बच्चियों के यौन उत्पीड़न केस पर कहा, "राष्ट्रपति को महाराष्ट्र में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर ध्यान देना चाहिए...वह पूरे देश की राष्ट्रपति हैं।"