राष्ट्रपति के नाम से फर्ज़ी फेसबुक अकाउंट बनाकर झारखंड में की गई ठगी की कोशिश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के नाम से फर्ज़ी फेसबुक अकाउंट बनाकर झारखंड में एक शख्स से ठगी की कोशिश की गई। शख्स ने 'फेसबुक कम इस्तेमाल करती हूं, वॉट्सऐप नंबर भेजो' मेसेज मिलने पर अपना नंबर दे दिया और इसके बाद उसे एक और फेसबुक मेसेज मिला जिसमें 6 अंकों का कोड मांगा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।