राष्ट्रपति के पूर्व ADC ऋषभ ने बताया क्यों अचानक हुए रिटायर, कहा- मैं दोराहे पर था
राष्ट्रपति के एडीसी रह चुके रिटायर्ड मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने अचानक रिटायर होने पर एक पॉडकास्ट में बात की है। उन्होंने कहा, "मैं एक ऐसे दोराहे पर था जहां मुझे व्यक्तिगत आकांक्षाओं और अपने माता-पिता के प्रति ज़िम्मेदारियों में से एक को चुनना था।" अपनी महत्वाकांक्षाओं को प्राथमिकता देने के बजाय उन्होंने माता-पिता के साथ रहने का फैसला किया।