राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को बधाई दी है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा, "शिक्षित और सशक्त महिलाएं प्रगतिशील राष्ट्र के स्तंभ हैं।" वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां गौरव का स्रोत हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी परिवर्तनकारी भूमिका एक सशक्त याद दिलाती हैं।"