राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिस्बन में ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ से किया गया सम्मानित
पुर्तगाल की 2-दिवसीय यात्रा पर गईं भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिस्बन के मेयर कार्लोस मोएदास ने ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया है। मोएदास ने कहा कि इस सम्मान से नवाज़े जाने के साथ राष्ट्रपति मुर्मु लिस्बन की मानद नागरिक बन गई हैं। उन्हें इस ऑनर से सम्मानित किए जाने के लिए समारोह आयोजित किया गया था।