राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रक्षा अलंकरण समारोह में दिए 10 कीर्ति चक्र और 26 शौर्य चक्र
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह के दौरान 36 वीरता पुरस्कार प्रदान किए। इन पुरस्कारों में राष्ट्रपति द्वारा 10 कीर्ति चक्र (7 मरणोपरांत) और 26 शौर्य चक्र (7 मरणोपरांत) प्रदान किए गए। सशस्त्र बल, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस के अधिकारियों व जवानों को यह पुरस्कार दिए गए।