राष्ट्रपति मुर्मु ने केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन का इस्तीफा किया मंज़ूर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री एल मुरुगन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। तमिलनाडु से आने वाले मुरुगन ने 13 अक्टूबर को मंत्री पद से त्यागपत्र दिया था। अब वह तमिलनाडु में बीजेपी को मज़बूत करने और 2029 लोकसभा चुनाव की तैयारी पर ध्यान देंगे।

Load More