राष्ट्रपति ने पूर्व SBI चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य को पद्मश्री पुरस्कार से किया सम्मानित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को एसबीआई की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य और उद्योगपति पवन कुमार गोयनका को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। गौरतलब है कि अरुंधति भट्टाचार्य को बैंकिंग क्षेत्र में उनके नेतृत्व के लिए पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया है जबकि गोयनका को ऑटोमोटिव क्षेत्र में उनके योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया।