राष्ट्रपति पुतिन के जन्मदिन पर रूस की स्टेट मीडिया की गई हैक
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के जन्मदिन के मौके पर सोमवार को रूसी स्टेट मीडिया कंपनी वीजीटीआरके को साइबर अटैकर्स ने हैक कर लिया। इससे कई राष्ट्रीय टेलीविजन चैनलों का संचालन करने वाली वीजीटीआरके का प्रसारण बाधित हुआ। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि एक्सपर्ट्स पता कर रहे हैं कि इस साइबर हमले के लिए कौन ज़िम्मेदार है।