राष्ट्रपति बाइडन ने 9/11 इवेंट के दौरान पहनी 'ट्रंप 2024' लिखी हुई टोपी
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 9/11 इवेंट के दौरान पेंसिल्वेनिया में 'ट्रंप 2024' लिखी हुई टोपी पहनी है जिसका वीडियो सामने आया है। इसपर पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के कैंपेन ने X पर बाइडन की तस्वीर शेयर कर लिखा, "समर्थन के लिए शुक्रिया जो।" एक यूज़र ने कहा, "मुझे लगता है कि बाइडन नहीं जानते कि क्या हो रहा है।"