राष्ट्रपति भवन के 'अमृत उद्यान' को लोगों के लिए 16 अगस्त से खोला जाएगा
राष्ट्रपति भवन परिसर में बने 'अमृत उद्यान' को आमजन के लिए 16 अगस्त से 15 सितंबर तक के लिए खोला जाएगा। यह उद्यान सोमवार (उद्यान के रखरखाव के कारण) को छोड़कर बाकी सभी दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। आमजन पंजीकरण करवाकर उद्यान में निशुल्क प्रवेश कर सकते हैं।