राष्ट्रपति भवन में दौड़कर कार्तिक आर्यन के पास गए नवदीप सिंह, उन्हें लगाया गले
पेरिस पैरालंपिक्स-2024 में जैवलिन थ्रो-एफ41 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतने वाले नवदीप सिंह शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन (नई दिल्ली) में अभिनेता कार्तिक आर्यन को देखकर दौड़ते हुए उनके पास पहुंचे। नवदीप ने कार्तिक को गले लगाया और उनसे हाथ मिलाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ था।