राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मु से मिले CDS जनरल, ऑपरेशन सिंदूर पर की चर्चा

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने तीनों सेनाओं के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी के साथ बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रपति के साथ ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की और राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों की वीरता और उनके समर्पण की सराहना की।

Load More