राष्ट्रपति मुर्मु, राजनाथ सिंह, खरगे व प्रियंका गांधी ने हाथरस हादसे पर जताया शोक
हाथरस (उत्तर प्रदेश) में सत्संग के समापन में मची भगदड़ में 100 से अधिक लोगों की मौत होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हादसे पर शोक जताया है। इनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई नेताओं ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।