राष्ट्रपति मुर्मु के उदयपुर पैलेस दौरे पर शाही परिवार के सदस्यों ने जताई आपत्ति
मेवाड़ राजपरिवार के कुछ सदस्यों ने संपत्ति विवाद के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उदयपुर पैलेस दौरे पर आपत्ति जताई है। राजसमंद (राजस्थान) से बीजेपी सांसद महिमा मेवाड़ और उनके पति व बीजेपी विधायक विश्वराज मेवाड़ ने कहा कि सिटी पैलेस विवादित स्थल है फिर भी यहां राष्ट्रपति का दौरा हुआ जो उनकी गरिमा के विरूद्ध है।