राष्ट्रपति मुर्मू के भरोसेमंद मेजर ऋषभ ने रिटायरमेंट लेने के बाद बताया भविष्य का प्लान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एडीसी के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने सेना से रिटायरमेंट लेने के बाद भविष्य का प्लान बताया है। उन्होंने कहा, "मैं एक मॉडल तैयार कर रहा हूं...इसका एक हिस्सा युवाओं को प्रेरित करना है।" सांब्याल ने कहा कि वह भारत की प्रगति के लिए काम करेंगे।