राष्ट्रपति मुर्मू के भरोसेमंद मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने दिया इस्तीफा, बताई वजह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एडीसी के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने भारतीय सेना से समय से पहले रिटायरमेंट ले लिया है। कुछ दिन पहले उन्होंने राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। उन्होंने बताया कि रिटायरमेंट लेने का फैसला उनके व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणों से जुड़ा है और परिवार उनके फैसले से सहमत है।