राष्ट्रपति मुर्मु के लिए बने वॉशरूम में पानी तक नहीं था: बंगाल सरकार को लिखे पत्र में केंद्र
केंद्र ने पश्चिम बंगाल की मुख्य सचिव को पत्र लिखकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रोटोकॉल में हुई चूक के बारे में जवाब मांगे हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने पश्चिम बंगाल में औपचारिक स्वागत न मिलने पर निराशा व्यक्त की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र ने पूछा है कि राष्ट्रपति मुर्मु के लिए बनाए गए वॉशरूम में पानी क्यों नहीं था।