राष्ट्रपति मुर्मु ने जस्टिस बीआर गवई को भारत का अगला मुख्य न्यायाधीश किया नियुक्त

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई को भारत का 52वां मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) नियुक्त किया है। वह 14 मई 2025 को पद की शपथ लेंगे। जस्टिस गवई देश के दूसरे अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले मुख्य न्यायाधीश होंगे। उनका कार्यकाल 6 महीने का होगा और वे 23 दिसंबर 2025 को 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होंगे।

Load More