राष्ट्रपति मुर्मु ने शूटर स्वप्निल कुसाले को ओलंपिक्स में पदक जीतने पर दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने निशानेबाज़ स्वप्निल कुसाले को पेरिस ओलंपिक्स 2024 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "यह पहली बार है जब भारत ने एक ही ओलंपिक्स में शूटिंग में 3 पदक जीते हैं...पूरे निशानेबाज़ी दल ने भारत को गौरवान्वित किया है। मैं अपने सभी खिलाड़ियों को आगामी आयोजनों के लिए शुभकामनाएं देती हूं।"