राष्ट्रपति मुर्मु ने सियाचिन बेस कैंप का किया दौरा, जवानों का बढ़ाया मनोबल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को लद्दाख के सियाचिन बेस कैंप पहुंचीं जहां उन्होंने जवानों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने सियाचिन वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीद वीर सैनिकों और अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है, राष्ट्रपति का सियाचिन दौरा अक्टूबर 2023 में निर्धारित था लेकिन खराब मौसम के चलते उसे रद्द कर दिया गया था।

Load More