राष्ट्रपति से मनोनीत राज्यसभा सदस्यों को मिलती है कितनी सैलरी?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्यसभा के लिए 4 सदस्यों को मनोनीत किया है और उन्हें भी अन्य राज्यसभा सदस्यों की तरह ही समान वेतन और भत्ते मिलेंगे। राज्यसभा सांसदों को ₹1 लाख/माह वेतन के साथ निर्वाचन क्षेत्र भत्ता (₹70,000/माह), दैनिक भत्ता (₹2,000/माह) और कार्यालय भत्ता (₹60,000/माह) मिलता है। इसके अलावा आवास, बिजली, पानी, टेलीफोन और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं।