रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ वाला बिल अमेरिकी सीनेट में पास, भारत पर पड़ेगा असर
अमेरिकी सीनेट ने शुक्रवार को एक बिल पास किया जिसके तहत भारत, चीन और कई अन्य देशों पर रूसी तेल और गैस खरीदने को लेकर 100% तक टैरिफ लगाया जा सकेगा। इस कदम का मकसद रूस की युद्ध फंडिंग को रोकना है। हालांकि, फिलहाल यह कानून नहीं बना है और अब इसे अमेरिकी संसद के निचले सदन में भेजा जाएगा।