रूसी तेल से भरे टैंकर पर काला सागर में हुआ हमला

तुर्किए के परिवहन मंत्री अब्दुल कादिर उरालोग्लू ने बताया है कि रूस से कच्चा तेल लेकर जा रहे तुर्किए संचालित टैंकर पर गुरुवार को काला सागर में हमला हुआ। जहाज़ के इंजन रूम में विस्फोट होने की सूचना मिली है। उरालोग्लू ने कहा, "हमला ड्रोन से नहीं बल्कि...पानी की सतह पर चलने वाले मानव रहित व्हीकल के ज़रिए किया गया।"

Load More