रूसी मिसाइल से कज़ाकिस्तान में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का किया गया दावा, रूस ने नकारा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस जा रहे अज़रबैजान के एक विमान के कज़ाकिस्तान में क्रैश होने के पीछे रूस की एक मिसाइल के विमान से गलती से लगने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, रूस की सरकार ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि आधिकारिक जांच पूरी होने से पहले किसी नतीजे पर पहुंचना गलत होगा।