रूसी महिला को लगा 'इंडिया का झटका', बोलीं- भारत के 5 नियमों ने चक्कर में डाल दिया
भारत में रह रही रूसी महिला अनास्तासिया शारोवा ने 5 ऐसे भारतीय कल्चरल शॉक का ज़िक्र किया है जिसने उन्हें चक्कर में डाल दिया। उनके मुताबिक, इनमें 'हेडलाइट फ्लैश', 'दोस्तों के घर होने के बावजूद होटल में ठहरना', 'टेक्स्ट मैसेज की जगह सीधे कॉल', 'हां’ का मतलब हमेशा ‘हां’ नहीं होता' और 'बड़ों को नाम से ना बुलाना' शामिल हैं।