रूसी महिला ने बताई भारत में सीखी रोज़मर्रा की 9 आदतें
भारत में रह रही रूसी महिला अनास्तासिया शारोवा ने यहां सीखीं रोज़मर्रा की 9 आदतें बताई हैं। उन्होंने बताया, "कुकर में कितनी सीटी लगाएं, ड्राइविंग में चारों तरफ नज़र रखना...पड़ोसियों को मिठाई बांटना, कपड़े धूप से बचाकर सुखाना,...कीड़े-मकौड़े भगाने के लिए अगरबत्ती जलाना,...गूगल-मैप के बजाय लोकल से रास्ता पूछना,...ब्रो कहना, कई भाषाएं मिलाकर बोलना...घर आए हर मेहमान को पानी पिलाना।"