रूसी महिला ने सेना की तारीफ करते हुए भारत छोड़ने से किया इनकार, कहा- यहां सुरक्षित हूं
गुरुग्राम में रहने वाली रूस की एक महिला ने भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच वीडियो जारी कर भारतीय सेना की तारीफ की है और उनका आभार जताया है। महिला ने कहा, "मेरी दादी ने मुझे घर (रूस) लौटने को कहा। मैंने उन्हें बताया कि मैं यहां घर पर ही हूं, सुरक्षित हूं।" उसने कहा, "भारतीय सेना का दिल बहुत बड़ा है।"