रूसी राष्ट्रपति पुतिन आएंगे भारत, NSA डोभाल ने की पुष्टि
न्यूज़ एजेंसी इंटरफैक्स के मुताबिक, मॉस्को गए भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि तारीखें लगभग तय हो चुकी हैं।" रूस से संबंधों को लेकर अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ बढ़ाए जाने के बीच यह दौरा होने जा रहा है।