रूसी व्लॉगर ने बीच सड़क पर रेहड़ी वाले से खरीदकर खाई जलेबी, कहा- मुझे शुगर कोमा हो जाएगा
रूसी इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर मारिया चुगुरोवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह बीच सड़क पर एक रेहड़ी वाले से जलेबी खरीदकर खाती हुई दिख रही हैं। जलेबी खाने के बाद मारिया ने कहा, "हे भगवान, यह तो बहुत मीठी है। मुझे तो शुगर कोमा हो जाएगा।" बाद में उन्होंने ये जलेबी दूसरे लोगों को खिलाईं।