रूसी सेना में शामिल 12 भारतीयों की मौत, 16 लापता: विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यूक्रेन के खिलाफ लड़ते हुए रूसी सेना में शामिल कम-से-कम 12 भारतीयों की मौत हो गई है जबकि 16 लापता हैं। बकौल विदेश मंत्रालय, रूसी सेना में 126 भारतीय थे जिनमें से 96 लोग भारत लौट चुके हैं। वहीं, अभी 18 भारतीय नागरिक बचे हैं और उनमें से 16 व्यक्तियों के बारे में जानकारी नहीं है।