भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया है कि अब तक कुल 45 भारतीयों को रूस की सेना से छोड़ दिया गया है। जायसवाल ने कहा कि उनमें कुछ भारत आ चुके हैं। उन्होंने कहा, "रूस की सेना में अभी भी 50 के करीब भारतीय काम कर रहे हैं और हम उन्हें निकालने की कोशिश कर रहे हैं।"