रिसाइकल्ड प्लास्टिक व कचरे से तैयार की जाएंगी सड़कें, CRRI ने खोजी नई तकनीक
सेंटर रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआई) ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है जिससे चिप्स और बिस्किट के रैपर जैसे प्लास्टिक पैकेट को कचरे के साथ रिसाइकल करके सड़क बनाई जा सके। इस नई तकनीक जियोसेल्स का इस्तेमाल सबसे पहले दिल्ली में 160 मीटर लंबी डीएनडी-फरीदाबाद-केएमपी एक्सप्रेसवे में किया जा रहा है। इसमें 20 टन बेकार प्लास्टिक का उपयोग होगा।