रूस और यूक्रेन के शांति सम्मेलन के लिए भारत एक विकल्प हो सकता है: यूक्रेन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के दूसरे शांति सम्मेलन के लिए भारत एक विकल्प हो सकता है। उन्होंने कहा, "लेकिन मैं स्पष्ट रूप से बताना चाहता हूं कि...यह केवल भारत के लिए लागू नहीं होता है।" उन्होंने कहा, "सऊदी अरब, कतर, तुर्किये और स्विट्ज़रलैंड भी (विकल्प) हैं...हम इनसे भी बातचीत कर रहे हैं।"