रूस के कुर्स्क के 500 वर्ग मील क्षेत्र पर यूक्रेनी सैनिकों ने किया नियंत्रण: यूक्रेन
यूक्रेनी सेना के प्रमुख जनरल अलेक्ज़ेंडर सिर्स्की ने बताया है कि यूक्रेन के सैनिकों ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र के लगभग 1,300 वर्ग किलोमीटर (500 वर्ग मील) क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया है। सिर्स्की ने कहा, "कुर्स्क में हमारा अभियान जारी है और दुश्मन देश हमारे आक्रामक सैन्य समूह के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाने का प्रयास कर रहा है।"