रूस के कच्चे तेल पर यूरोपीय संघ के प्रतिबंध का रिलायंस इंडस्ट्रीज़ पर क्या होगा असर?
यूरोपीय संघ ने रूस से कच्चे तेल के आयात पर प्रतिबंध कड़े कर दिए हैं जिससे रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को नुकसान हो सकता है। रिलायंस का रूसी तेल कंपनी रोसनेफ्ट के साथ अनुबंध है जिससे उसे रियायती दरों पर कच्चा तेल मिलता है। अगर कंपनी यह अनुबंध जारी रखती है तो उसे यूरोपीय डीज़ल बाज़ार से हाथ धोना पड़ सकता है।